फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bag stolen from wedding ceremony in Dholpur Rajasthan News

Rajasthan: शादी समारोह में महिला के कपड़ों पर चटनी गिराई, चकमा देकर युवक ने उड़ाया रुपये और गहनों से भरा बैग

Sat, 18 Feb 2023 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 Feb 2023 06:07 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बैग में करीब 4 लाख रुपये और करीब एक लाख रुपये के गहने मौजूद थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bag stolen from wedding ceremony in Dholpur Rajasthan News
कोट की आड़ में बैग छिपाकर ले गया युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके में स्थित एक मैरिज गार्डन से चोरी का मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह में आई एक महिला का गहनों और रुपयों से भरा पर्स चोरी हो गया। सूचना पर निहाल गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान एक नाबालिग लड़का महिला का बैग चुराकर जाते हुए दिखाई दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला सविता श्रीवास्तव ने पुलिस बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे अंकुर की शादी थी। जिसका रिसेप्शन भार्गव वाटिका में था। शुक्रवार रात को रिसेप्शन के दौरान मुंह दिखाई में आए पैसों से भरे लिफाफे और गहनों को उन्होंने एक बैग में रख लिया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान वह कुर्सी पर बैठ गई तो एक युवक उनके बगल में आकर बैठ गया। उसने उनके ऊपर नारियल की चटनी गिरा दी, जिसे साफ करने के लिए वह चली गई। इसी बीच वह युवक रुपये और आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बैग में करीब 4 लाख रुपये और करीब एक लाख रुपये के गहने मौजूद थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed