फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baba Bageshwar Dhirendra Shastri's court will be decorated in Sikar today

Sikar: सीकर में आज सजेगा बाबा बागेश्वर का दरबार; भक्तों को मिलेगा अर्जी लगाने का मौका

Sat, 02 Sep 2023 10:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Sep 2023 10:54 AM IST
सार

सुबह 10:15 बजे सीकर के नजदीक तारपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीकर मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कहारों की ढाणी में आज शनिवार को 12:15 से दिव्य दरबार लगाएंगे।

विज्ञापन
Baba Bageshwar Dhirendra Shastri's court will be decorated in Sikar today
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सीकर में दो सितंबर यानी आज एक दिवसीय दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजक की तरफ से सीभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों की तरफ से भव्य पंडाल सजाया गया है। जिला मुख्यालय से कुछ दूर खाली जमीन पर पंडाल सजाया गया है। कार्यक्रम में भरी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजार पूरे किए गए हैं। यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर तैयारियां की गईं हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शास्त्री शनिवार सुबह 10:15 बजे सीकर के नजदीक तारपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीकर मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कहारों की ढाणी में आज शनिवार को 12:15 से दिव्य दरबार लगाएंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत भी किया जाएगा। खास बात ये है कि यहां भक्तों को एक समान अर्जी लगाने दी जाएगी। दिव्य शक्ति से ही पर्ची निकलेगी। इस दरबार में कोई वीआईपी नहीं होगा। साथ ही यहां आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर होगी। 
विज्ञापन


दिव्य दरबार की भव्य तैयारी करें
कार्यक्रम से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक वीडियो सदेश भेजा है। वीडियो में शास्त्री ने कहा "बहुत प्रसन्नता के साथ एक संदेश राजस्थान के रणवांकुरों को भेज रहे हैं। वीरों की भूमि राजस्थान के एक स्थान सीकर जिसकी धाक पूरी दुनिया में गुंजायमान है, वहां हम एक दिवसीय दिव्य दरबार लगाने आ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि दिव्य दरबार की भव्य तैयारी करें। सीकर में ही सनातनी परंपरा के अपने मूल सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे। साथ ही संन्यासी बाबा की प्रेरणा से मानव जीवन की भौतिक समस्या का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed