{"_id":"653cee03fde4a6d3db060496","slug":"azad-samaj-party-declared-naseeruddin-khan-as-its-candidate-in-dholpur-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: धौलपुर में चतुर्थ कोणीय मुकाबला; आजाद समाज पार्टी ने नसीरुद्दीन खान को मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: धौलपुर में चतुर्थ कोणीय मुकाबला; आजाद समाज पार्टी ने नसीरुद्दीन खान को मैदान में उतारा
Sat, 28 Oct 2023 04:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Oct 2023 04:48 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: धौलपुर में आजाद समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आजाद समाज पार्टी ने नसीरुद्दीन खान को मैदान में उतारा है। इसके बाद धौलपुर में चतुर्थ कोणीय मुकाबले की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी नसीरुद्दीन खान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी ने शहर के अल्पसंख्यक समाज से नसरुद्दीन खान को प्रत्याशी घोषित किया है। त्रिकोणीय मुकाबले के बीच चौथे प्रत्याशी की एंट्री होने की वजह से चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है। बीजेपी से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा एवं कांग्रेस से उनकी साली शोभारानी कुशवाहा की टक्कर के बीच बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सभापति रितेश शर्मा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था, लेकिन आजाद समाज पार्टी ने नसरुद्दीन खान को प्रत्याशी घोषित करने से मुकाबला चतुर्थ कोणीय होता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति वर्तमान में काफी रोचक एवं दिलचस्प देखी जा रही है। इस विधानसभा क्षेत्र में रोजाना समीकरण बन एवं बिगड़ रहे हैं। पूर्व में मुकाबला भाजपा के डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा एवं उनकी साली शोभारानी कुशवाहा के मध्य देखा जा रहा था, लेकिन जीजा साली की टक्कर के बीच पूर्व सभापति रितेश शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी से टिकट लेकर सभी को चौंका कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया, लेकिन अब चुनावी मुकाबला काफी रोचक बन गया है।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए गए नसरुद्दीन खान ने चुनावी मुकाबले को चतुर्थ कोणीय बनाकर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नया सियासी भूचाल ला दिया है। कांग्रेस, बीजेपी एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों की धड़कनें तेज कर दी है। शहर के बाजारों, चाय की थड़ी एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता भी हार जीत का गणित लगा रहे हैं।
विज्ञापन