{"_id":"65ae97978a545ef5a80ccf89","slug":"ayodhya-ram-mandir-pran-pratishtha-maha-aarti-organized-in-pushkar-ghats-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: तीर्थ नगरी पुष्कर में महाआरती का आयोजन, घाटों पर दीपदान के बाद की गई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: तीर्थ नगरी पुष्कर में महाआरती का आयोजन, घाटों पर दीपदान के बाद की गई आतिशबाजी
Mon, 22 Jan 2024 09:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:58 PM IST
सार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पुष्कर में सरोवर की महाआरती की गई, सरोवर के 52 घाटों को विशेष रोशनी से सजाया गया और जमकर आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
सरावोर पर की गई महाआरती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। लोगों ने घरों और बाहर दीपक लगाए, बाजारों में सजावट की गई और जमकर आतिशबाजी कर श्री राम के आगमन (राम दिवाली) का जश्न मनाया। धार्मिक नगरी पुष्कर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
पवित्र पुष्कर सरोवर की महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सरोवर के 52 घाटों को विशेष रोशनी से सजाया गया। घाटों पर रंगोली और श्री राम की पेंटिंग बनाई गई और दीपदान भी किया गया। सरोवर की महाआरती के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
आसमान में हुई जमकर आतिशबाजी से पुष्कर में दिवाली जैसा माहौल हो गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इससे पहले पुष्कर में सुबह से ही अनेकों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया गया।
विज्ञापन