फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ayodhya Ram Mandir: Forest Minister said - Shri Ram should give wisdom to Congress, procession in Balaji dham

Ayodhya Ram Mandir: वनमंत्री बोले- श्रीराम कांग्रेस को सद्बुद्धि दे, मेहंदीपुर बालाजी में निकली शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

Dausa: भगवान राम के मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पावन पर्व को पूरा देश धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर आस्थाधाम में बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महंत नरेशपुरी महाराज, वनमंत्री संजय शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने महाआरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Forest Minister said - Shri Ram should give wisdom to Congress, procession in Balaji dham
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोभायात्रा में शामिल होने के लिए मेहंदीपुर बालाजी आए वनमंत्र संजय शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भगवान राम के मंदिर को लेकर साढ़े 5 सौ साल तक के संघर्ष में हजारों लोगों ने जान दे दी। हमें बड़ी खुशी है कि सोमवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजेंगे। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल न होने पर कहा कि कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर निर्माण में बाधा पैदा की है। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि श्रीराम कांग्रेस को सद्बुद्धि दें। 
विज्ञापन


बालाजी मंदिर के महंत नरेशपुरी महाराज ने कहा- भगवान राम की पूजा से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं। मेहंदीपुर बालाजी में आज से हनुमान चालीसा और श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ होगा। साथ ही 51 विद्वान पंडितों द्वारा दो दिवसीय हवन यज्ञ का आयोजन भी शुरू किया गया है। इस दौरान उन्होंने सभी देशवासियों से साल में दो बार दीपोत्सव का त्योहार मनाने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा में गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी सजाई गई। वहीं दूसरे रथ में पुष्पक विमान में राम सीता की झांकी सजाई। साथ ही तीसरे रथ में बाल कलाकारों ने राम भजनों पर नृत्य प्रदर्शन किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल राम भक्त अपने प्रभु की भक्ति में लीन नजर आए। शोभायात्रा श्री राम आश्रम से रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए बालाजी मंदिर पहुंची। इस अवसर पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाजी मंदिर के महंत नरेशपुरी महाराज, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित हजारों की संख्या में राम भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक चिंटू सेवक द्वारा राम भजनों की प्रस्तुति दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed