फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ayodhya Ram Mandir BJP take 20 thousand people of Rajasthan to visit Ram Temple

Ram Mandir: BJP 20000 राजस्थानियों को कराएगी श्रीराम के दर्शन, CM योगी का वादा होगा पूरा, ऐसे चुने जाएंगे लोग

Tue, 09 Jan 2024 05:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: राजस्थान भाजपा 20 हजार राजस्थानवासियों को भगवान श्रीराम के दर्शन कराएगी। पार्टी का यह अभियान 14 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा। अयोध्या जाने वाले लोगों की सूचियां तैयार कर ली गईं हैं, इन पर फाइनल मोहर लगना बाकी है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir BJP take 20 thousand people of Rajasthan to visit Ram Temple
14 जनवरी से शुरू होगा भाजपा का खास अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ayodhya Ram Mandir: 20 हजार राजस्थानवासियों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन कराकर भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वादा पूरा करने जा रही है। सीएम योगी ने यह वादा विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभाओं में किया था। उन्होंने पुष्कर, अजमेर, तिजारा और आमेर समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशियों से कहा था- भाजपा सरकार बन जाए, तब यहां के लोगों को राम मंदिर दर्शन कराने के लिए अयोध्या लेकर आना।

विज्ञापन


प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए प्रभारी 
अब राजस्थान में भाजपा की सरकार है और श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह का समय भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में भाजपा ने 20 हजार राजस्थान वासियों को भगवान श्रीराम के दर्शन कराने के लिए 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्ति कर दिए हैं। हर विधानसभा सीट से 100-100 लोगों का चयन किया जाएगा। यह अभियान 14 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा, इस दौरान 20 हजार श्रीराम मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या भेजे जाएंगे।  

विज्ञापन

कौन होंगे अयोध्या जाने वाले लोग? 
राजस्थान से श्रीराम मंदिर दर्शन करने के लिए अयोध्या भेजे जाने वाले लोगों का चयन कार्यक्षेत्रों के आधार पर किया जाएगा। इनमें धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। खेल, कलाकार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, विद्वान-विशेषज्ञ और भामशाह भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा कुछ कारसेवकों और मीसाबंदियों को भी अयोध्या भेजा जाएगा। 

विशेष ट्रेनों से जाएंगे श्रद्धालु
इस खास अभियान का संयोजक प्रदेश महामंत्री जगबीर सिंह छाबा को बनाया है। एक मीडिया संस्थान को छाबा ने बताया कि श्रद्धालु को ले जाने के लिए विशेषा ट्रेनों का प्रबंध किया जाएगा। इस सबंध में रेलवे से बातचीत की है। कुछ अन्य विकल्पों को लेकर भी विचार किया जा रहा है, जो भी बेहतर होगा उसे फाइनल करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों से जाने वाले लोगों की सूचियां बन गईं हैं, पार्टी मुख्यालय स्तर से फाइनल मोहर लगना बाकी है। 

प्रदेश में जगह-जगह लगाए जाएंगे एलईडी स्क्रीन
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़े कुछ चुनिंदा लोगों को अयोध्या ले जाने की तैयारी है। ऐसे लोगों का चयन हर विधानसभा क्षेत्र से किया जाएगा। इसके अलावा 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले समारोह को देखने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed