फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Auction of first gold mine in Banswara soon

Rajasthan: बांसवाड़ा में सोने की पहली खदान की नीलामी जल्द, ई-पोर्टल पर जल्द जारी होगी निविदा

Thu, 15 Feb 2024 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 Feb 2024 02:30 PM IST
सार

Rajasthan: प्रदेश की भजनलाल सरकार बांसवाड़ा जिले के जगपुरा में सोने की खानों की नीलामी करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस नीलामी के बाद यह भजनलाल सरकार की तरफ से एक नया इतिहास होगा। इस दौरान सरकार की ओर से सोने की दो खानों की नीलामी करने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Auction of first gold mine in Banswara soon
बांसवाड़ा में सोने की पहली खदान की नीलामी जल्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान खान विभाग की सचिव आनंदी ने कहा कि विभाग ने इन खानों की ई-नीलामी के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं और आवश्यक जानकारी एक महीने के भीतर पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन


14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सोने का विशाल भंडार
उन्होंने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बांसवाड़ा में घाटोल तहसील के भुकिया-जगपुरा के 14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सोने का विशाल भंडार है। इस क्षेत्र में व्यापक अन्वेषण के बाद 113.52 मिलियन टन स्वर्ण अयस्क का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है, इसमें स्वर्ण धातु की मात्रा 222.39 टन आंकी गई है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक यहां सोने के अयस्क के खनन के दौरान 1 लाख 74 हजार टन से अधिक तांबा, 9,700 टन से अधिक निकल और 13,500 टन से अधिक कोबाल्ट खनिज प्राप्त होगा।
विज्ञापन


25% होगी राजस्थान की हिस्सेदारी
बता दें कि राजस्थान देश में ऐसा दूसरा राज्य बन जाएगा जो जहां से सोना निकलेगा। इसके बाद देश में राजस्थान की सोने को लेकर 25% हिस्सेदारी हो जाएगी। इसके अलावा कर्नाटक में ही प्राइवेट सेक्टर में मुंदा ग्रुप की रामा माइंस और आंध्र प्रदेश में डेक्कन गोल्ड माइंस में काम शुरुआती तौर पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed