{"_id":"65575fe5e3a46105b4048233","slug":"attempt-to-kidnap-bsp-candidate-bhavani-singh-in-dausa-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: बसपा प्रत्याशी भवानी सिंह के अपहरण का प्रयास; चुनाव पर्यवेक्षक के नाम ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: बसपा प्रत्याशी भवानी सिंह के अपहरण का प्रयास; चुनाव पर्यवेक्षक के नाम ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
Fri, 17 Nov 2023 06:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:14 PM IST
सार
दौसा राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2023 बांदीकुई विधानसभा से बीएसपी प्रत्याशी भवानी सिंह माल का अपहरण करने के प्रयास के मामले पर चुनाव पर्यवेक्षक के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे ही चुनाव में नई घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र का है, जहां बसपा उम्मीदवार भवानी सिंह माल के अपहरण का प्रयास हुआ।
विज्ञापन
अपहरण के मामले पर भवानी सिंह माल का कहना है कि 2 दिन पूर्व वह रात 9:30 बजे के आसपास अपने कार्यालय के आसपास बाहर घूम रहे थे, तभी कुछ कर सवार बदमाश आए और बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अनाप-शनाप बकने लगे तो भवानी सिंह ने उनका विरोध किया तो भवानी सिंह को गाड़ी में पटकने का प्रयास किया गया, जिसके चलते भवानी ने शोर मचा दिया। टोमेक पर आसपास में भीड़ भर्ती देख बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
बांदीकुई विधानसभा से बसपा प्रत्याशी भवानी सिंह माल ने कहा कि उन्होंने इस मामले में ज्ञापन में चुनाव पर्यवेक्षक के नाम ज्ञापन दिया है। उसमें लिखा है कि दिनभर प्रचार-प्रसार कर अपने कार्यकर्ताओं के साथ देर रात जाकर मीटिंग लेते हैं। ऐसे में उन्हें अज्ञात एवं सामाजिक तत्वों द्वारा उनका बांदीकुई के एक निजी गार्डन से अपहरण करने का प्रयास किया गया। असामाजिक तत्वों ने भवानी सिंह को डरा धमका अपनी गाड़ी में पटक कर ले जाने के लिए हाथापाई पर उतारू हो गए। ऐसे में भवानी सिंह के चिल्लाने पर समर्थकों को पता चलने पर हल्ला हो गया और समर्थक प्रत्याशी के पास पहुंचे तो अज्ञात अपहरणकर्ता वहां से भाग गए।
विज्ञापन
ऐसे में अब बीएसपी प्रत्याशी ने अपनी सुरक्षा के लिए बांदीकुई में चुनाव पर्यवेक्षक के नाम ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की है। भवानी सिंह का कहना है कि कल मायावती की बांदीकुई में एक बड़ी सभा रखी गई है, जिसके चलते ऐसा किया गया है।