{"_id":"64f0b35e2070da95cf01d0c3","slug":"attempt-to-crush-liquor-contractor-with-vehicle-in-churu-attempt-to-murder-in-dispute-of-money-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में शराब ठेकेदार को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, रुपयों के विवाद में की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में शराब ठेकेदार को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, रुपयों के विवाद में की हत्या की कोशिश
Thu, 31 Aug 2023 09:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 31 Aug 2023 09:05 PM IST
सार
शराब ठेकेदार के हत्या के प्रयास की सचूना पर अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शराब ठेकेदार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के बालरासर आथुना गांव में रुपयों के लेनदेन में बुधवार रात को एक शराब ठेकेदार को गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास किया। हादसे में ठेकेदार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल के में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
घायल शराब ठेकेदार बालरासर आथूना निवासी मुकेश (35) ने बताया कि बुधवार रात वह पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में रुपयों के लेनदेन और पुरानी रंजिश को लेकर शिवकुमार जांगिड़ ने अपनी गाड़ी से उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके कमर, पेर और सिर में गंभीर चोटे आई है। मुकेश ने बताया कि रुपए के लेनदेन को लेकर शिवकुमार उससे रंजिश रखता है। इसी के चलते उसने उसने मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।