{"_id":"646f8a3066758973fe0846e4","slug":"attack-on-two-brothers-returning-from-court-in-dholpur-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: कोर्ट से लौट रहे दो सगे भाइयों पर हमला, धारदार हथियारों से 12 बदमाशों ने किया हमला, हालत गंभीर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: कोर्ट से लौट रहे दो सगे भाइयों पर हमला, धारदार हथियारों से 12 बदमाशों ने किया हमला, हालत गंभीर,
Thu, 25 May 2023 09:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 May 2023 09:48 PM IST
सार
धौलपुर में बाड़ी सदर थाना इलाके में दो सगे भाइयों पर करीब एक दर्जन आरोपियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के बाड़ी सदर थाना इलाके के तालाब शाही के पास गुरुवार शाम को अदालत से पेशी कर वापस घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर करीब एक दर्जन आरोपियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई आदिराम गुर्जर के साथ गुरुवार को बाड़ी कोर्ट में पेशी पर आया था। गुरुवार शाम को घर लौटते वक्त आरोपियों ने तालाब शाही के पास घेर लिया। लाठी-डंडे और हथियारों से लैस होकर आए आरोपियों ने ताबड़तोड़ जानलेवा हमले कर दिए। हमलावर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दोनों भाइयों के गंभीर चोटें होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में दोनों भाइयों को भर्ती कराया गया है। दोनों भाइयों के सिर एवं हाथ पैरों में बेहद गंभीर चोटें आई हैं। घटना को लेकर थाना प्रभारी हीरालाल मीणा ने बताया घायल के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दी है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। घायलों का मेडिकल कराकर हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी
घायल राजेंद्र और आरोपी पक्ष में रंजिश चली आ रही है। रंजिश को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष आमने सामने हो चुके हैं। दोनों के मामले कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं। पुरानी अदावत को लेकर आरोपी पक्ष ने घात लगाकर दोनों भाइयों पर हमला किया है।