{"_id":"6435501aa56b56f2d20ce402","slug":"attack-on-congress-mla-divya-maderna-in-jodhpur-attackers-broke-glasses-of-the-car-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर हमला, हमलावरों ने कार के शीशे तोड़े, पूर्व सांसद पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर हमला, हमलावरों ने कार के शीशे तोड़े, पूर्व सांसद पर हमले का आरोप
Tue, 11 Apr 2023 06:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Apr 2023 06:21 PM IST
सार
ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर जोधपुर में हमला कर दिया गया। हमलावरों ने विधायक की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर जोधपुर में हमला हो गया। हमलावरों ने विधायक की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। विधायक मदेरणा ने पूर्व सांसद पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विधायक दिव्या मदेरणा पर ये हमला भोपालगढ़ कॉपरेटिव चुनाव के दौरान हुआ है। लाठी-डंडे लेकर लोगों की भीड़ विधायक दिव्या की कार के सामने आई गई, लाठी मारकर कार का शीश भी तोड़ दिया गया। हलांकि, पुलिस ने समय रहते हल्का बल प्रयोग कर हमलावरों को खदेड़ा। इसके बाद दिव्या मदेरणा की कार को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक दिव्या मदेरणा ने पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ पर हमले का आरोप लगाया है। दिव्या ने कहा- 'पूर्व सांसद ने जान से मारने की काशिश की है। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी'।
दरअसल, जोधपुर भोपालगढ़ में कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव चल रहा था। इस दारौन गाड़ी अंदर जाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच भीड़ ने विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर पत्थर बरसा दिए। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हमलावरों और लोगों की भीड़ को खदेड़ा।
बतादें कि भोपालगढ़ मार्केटिंग सोसाइटी के चुनाव में अध्यक्ष रामजीवन और उपाध्यक्ष रामप्रासाद परसारिया निर्वाचित हुए हैं। इसे लेकर विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-भोपालगढ़ मार्केटिंग सोसाइटी के चुनाव हम जीत गए! अध्यक्ष रामजीवन व उपाध्यक्ष रामप्रासाद परसारिया निर्वाचित हुए इस जीत का श्रेय मनीष खादव आसोप को जाता है।