{"_id":"642d5e53dc59116202048fd0","slug":"assistant-officer-arrested-for-taking-bribe-of-95-thousand-in-ajmer-rajasthan-acb-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर में सहायक अधिकारी 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर में सहायक अधिकारी 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम कर रही पूछताछ
Wed, 05 Apr 2023 05:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 05:32 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर जिले में संभागीय आयुक्त कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 95 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने बुधवार को आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी की टीम तलाशी कर री है।
विज्ञापन
याकूब बक्श 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसयू अजमेर इकाई ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी कम रीडर याकूब बक्श को परिवादी से 95 हजार रुपये की रिश्वत पकड़ा है। एसीबी अजमेर के डीआईजी समीर सिंह ने बताया कि एक परिवादी ने आरोपी याकूब बक्श के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि विभागीय कार्रवाई में दिए गए दंडादेश की अपील में निर्णय पक्ष में करवाने के लिए याकूब बक्श 1.50 लाख की रिश्वत मांग रहा है। रुपयें को लेकर उसके लगातार परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत का सत्यापान करने के बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को ट्रेप की कार्रवाई करते हुए याकूब बक्श पुत्र अली बक्श निवासी भूणाबाय अजमेर को परिवादी से 95 हजार की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बतादें कि आरोपी परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत पहले ही ले चुका था। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। एसीबी की टीम आरोपी याकूब से पूछताछ भी कर रही है।