फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Assembly Election 2023 MP Rajasthan CM Post Candidate List and Salary Comparison News in Hindi

Rajasthan-MP Election 2023: दिसंबर में CM पद के लिए होगा घमासान, जानिए कितनी है इन मुख्यमंत्रियों की सैलरी?

Tue, 31 Oct 2023 04:47 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Tue, 31 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

Rajasthan-MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन, इस रिपोर्ट में आप यह जान सकते हैं कि इन दोनों राज्यों के सीएम की सैलरी कितनी है।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 MP Rajasthan CM Post Candidate List and Salary Comparison News in Hindi
सीएम शिवराज सिंह चौहान और अशोक गहलोत की सैलरी कितनी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan-MP Election 2023: राजस्थान में सत्ता का घमासान जारी है। राजनीति पार्टियां चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाने की रणनीति बनाने में जुटी हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने वाली पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री का चयन होगा। 

विज्ञापन


ऐसा इसलिए है, क्योंकि कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट सीएम पद के बड़े दावेदार हैं। वहीं, भाजपा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, दीया कुमारी समेत कई ऐसे बड़े नाम हैं जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।    
विज्ञापन


उधर, राजस्थान के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश   की बात करें तो वहां भी ऐसे ही हालात नजर आ रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस में सीएम पद के दावेदार कमलनाथ ही बताए जा रहे हैं। लेकिन, भाजपा ने कई दिग्गज नेताओं को चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने की बात भाजपा खुलकर नहीं कह रही है। ऐसे में यहां भी सीएम फेस को लेकर मामला फंसता नजर आ रहा है। इस सियासत के बीच आइए जानते हैं मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है और उनके पास कितनी संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री  
मंत्रियों के वेतन विधेयक 2019 के अनुसार अशोक गहलोत को बतौर सीएम 75,000 रुपये सैलरी मिलती है। विधायक के रूप में उन्हें 35000 रुपये सैलरी मिलती है। इसके अलावा सभी भत्ते मिलकर करीब 1 लाख 75 हजार रुपये वेतन मिलता है। 2021 में घोषित संपत्ति के आधार पर सीएम गहलोत की संपत्ति 6.53 करोड़ थी। इस चुनाव के लिए नामांकन भरने से पहले वे अपनी  कुल संपत्ति की जानकरी भी देंगे।     

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  
शिवराज सिंह चौहान को सभी भत्ते मिलाकर महीने में करीब 2.55 लाख रुपये सैलरी मिलती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में अपनी कुल संपत्ति 8.62 करोड़ रुपये बताई है। पांच साल पहले 2018 के चुनाव में उन्होंने 7.66 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब एक करोड़ रुपये बढ़ी है।  


अलग-अगल होती है राज्यों के सीएम की सैलरी
बता दें कि देश के सभी राज्यों के सीएम की सैलरीअलग-अलग होती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री की तनखा तेलंगाना, दिल्ली समेत कई राज्यों के सीएम के कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed