फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Assembly Election 2023 AAP leaders and workers distributing guarantee cards in Rajasthan

राजस्थान चुनाव: आप नेता-कार्यकर्ता बांट रहे गारंटी कार्ड, सरकार बनी तो हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी

Wed, 27 Sep 2023 12:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 27 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

दौसा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे मुकेश शर्मा ने कहा यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो बिजली के अलावा, शिक्षा की भी गारंटी रहेगी। राजस्थान के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 AAP leaders and workers distributing guarantee cards in Rajasthan
दौसा में बांटे गए पार्टी के गारंटी कार्ड। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) भी प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर आप नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी दी जा रही है। साथ ही एक गारंटी कार्ड भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को आप नेताओं ने दौसा में गारंटी कार्ड का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर, आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली और पंजाब की तरह राजस्थान में भी हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। प्रदेश के सभी गांव और शहरों में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे। 
विज्ञापन

 
आप के प्रदेश संयुक्त सचिव व्यापार विंग मुकेश शर्मा ने कहा कि हमनें पार्टी का गारंटी कार्ड पपलाज माता, नयाबास, नांगल राजवतान, कानपुरा, टिटोली, बड़ा गांव और दौसा शहर में बांटे हैं। दौसा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे मुकेश शर्मा ने कहा यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो बिजली के अलावा, शिक्षा की भी गारंटी रहेगी।  राजस्थान के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की नाजायज फीस नहीं बढ़ने दी जाएगी, कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा, सभी खाली पदों को भरा जाएगा। शिक्षकों को किसी अन्य कार्य में नहीं लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य गारंटी के तहत दिल्ली की तरह राजस्थान के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा। दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। राजस्थान के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे राजस्थान में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।


दिल्ली की तरह राजस्थान में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी। 18 वर्ष से अधिक आयु की युवतियों और महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed