फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ASP served notice to Gajendra Singh Shekhawat in MLA horse-trading case

Rajasthan: विधायक खरीद-फरोख्त मामले में शेखावत को एएसपी ने नोटिस तामील कराया, 15 जुलाई को कोर्ट में होंगे पेश

Tue, 05 Jul 2022 11:11 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 05 Jul 2022 11:11 AM IST
सार

हॉर्स ट्रेडिंग मामले में गजेद्र सिंह शेखावत से एएसपी ने नोटिस पर साइन ले लिए हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।

विज्ञापन
ASP served notice to Gajendra Singh Shekhawat in MLA horse-trading case
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधायक खरीद-फरोख्त मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम गजेंद्र सिंह शेखावत के घर पहुंच गई। एसीबी ने केंद्रीय मंत्री से नोटिस का तामील करवाया है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री को 15 जुलाई को एडीजे फर्स्ट कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखना होगा। इसके बाद कोर्ट तय करेगा कि शेखावत अपना वाइस सैंपल देंगे या नहीं। 

विज्ञापन


हॉर्स ट्रेडिंग मामले में एसीबी दो साल बाद शेखावत को नोटिस देने पहुंची। आमतौर पर सिपाही को नोटिस तामील करवाने के लिए भेजा जाता है लेकिन शेखावत को नोटिस तामील करवाने के लिए एएसपी के नेतृत्व में पूरी टीम बनाई गई। उसके बाद कहा गया कि नोटिस शेखावत के हाथ में देना है और उसपर साइन करवाना है। इसके बाद शेखावत से नोटिस पर साइन करवाने के लिए एसीबी टीम दिल्ली में तीन दिन तक रुकी रही। जिसके बाद एएसपी ने नोटिस पर शेखावत से साइन कराया और फिर लौटी।

विज्ञापन


केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि न्यायालय ने मुझे अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया वॉइस सैंपल लेने के लिए कोई आदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा चरित हैंग करने के लिए सीएम अशोक गहलोत मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित मंत्री बार-बार बयान दिए कि मैं दिल्ली जाकर छुप गया हूं और भागता फिर रहा हूं। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि मैं सैंपल नहीं दे रहा हूं लेकिन आज तक भी राज्य सरकार के पास कोर्ट की कोई परमिशन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमों की बाड़ाबंदी के दौरान 15 जुलाई, 2020 को तीन ऑडियो क्लिप मीडिया को वॉट्सअप की गई थीं। कहा गया कि विधायकों की खरीद-फरोख्त से संबंधित बातचीत की ये आवाजें गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा की हैं।



ऑडियो सामने आने के बाद तत्कालीन मुख्य सचेतक और वर्तमान में जलदाय मंत्री महेश जोशी ने 17 जुलाई, 2020 को एसीबी को सौंपा और इनके आधार पर गजेंद्र सिंह शेखावत, भंवरलाल शर्मा, विश्वेन्द्र सिंह और अन्य के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज हुआ। इसी मामले में अब केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed