फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashwani Choubey Says Pandit Jawaharlal Nehru-Indira Gandhi mean corruption-emergency Narendra Modi amritkal

Ashwani Choubey: 'पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी मतलब भ्रष्टाचार-आपातकाल, नरेंद्र मोदी यानी अमृतकाल'

Wed, 28 Jun 2023 03:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 03:17 PM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू-इंदिरा गांधी मतलब भ्रष्टाचार और आपातकाल, नरेंद्र मोदी यानी अमृत काल। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का  गुणगान किया।
 

विज्ञापन
Ashwani Choubey Says Pandit Jawaharlal Nehru-Indira Gandhi mean corruption-emergency Narendra Modi amritkal
केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गुरुवार को बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार एवं आपातकाल की तुलना देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमृत काल की तुलना दी है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी विपक्ष पर उन्होंने निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का मान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। लोकतंत्र का सजग प्रहरी होने के नाते रक्षा की है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकृति और प्रगति दोनों पर ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की कल्चर और फ्यूचर के बारे में चिंता है। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जो काम 75 साल में पूरे नहीं किए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महज नौ साल में पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा, देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। विश्व के पटल पर भारत देश का नाम रोशन हो रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहा लाभ...
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। जनधन योजना से लेकर प्रत्येक योजना केंद्र सरकार की धरातल पर लागू हुई है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लोगों को बड़ा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, किसानों के हित को देखते हुए भारत सरकार प्रति वर्ष छह हजार रुपये सालाना दे रही है। उन्होंने कहा, साल 2013 से पहले की सरकारों में आमजन एवं किसानों के पास पूरा पैसा नहीं पहुंच पाता था। लेकिन मोदी की सरकार में सीधा पैसा लोगों को ट्रांसफर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। 12 करोड़ लोगों को देश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से जोड़ा है। स्वच्छ मिशन अभियान के अंतर्गत 10 करोड़ लोगों के शौचालय बनवा कर बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी कही जाती है। बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश में सेवा भाव के साथ काम करता है और देश के सजग प्रहरी हैं।

कांग्रेस आपातकाल, नरेंद्र मोदी अमृत काल...
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 75 साल के इतिहास में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया था। कांग्रेस का मतलब आपातकाल है, वहीं नरेंद्र मोदी का मतलब अमृत काल है। उन्होंने कहा, मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी परिवारवाद के पोषक हैं। इमरजेंसी के समय इन्हीं के नेतृत्व में संविधान को बदला गया था। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया है।


उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत की कल्पना की है। उन्होंने विपक्ष के गठबंधन को लेकर कहा कि पलटूराम एवं उलटूराम को कामयाबी नहीं मिल सकती है। विपक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे देख रहा है। उन्होंने कहा साल 2024 में देश के विकास एवं सम्मान के लिए जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed