फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Gehlot will observer in gujarat election Congress gave big responsibility to sachin Pilot in Himachal

Rajasthan: गहलोत होंगे गुजरात चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक, कांग्रेस ने पायलट को हिमाचल में दी बड़ी जिम्मेदारी 

Tue, 12 Jul 2022 05:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 12 Jul 2022 05:38 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के वरिष्ठ पर्यवेक्षक होंगे।

विज्ञापन
Ashok Gehlot will observer in gujarat election Congress gave big responsibility to sachin Pilot in Himachal
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राज्य के पर्यवेक्षकों की नियुक्त कर दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हिमाचल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक होंगे।

विज्ञापन


भूपेश बघेल और सचिन पायलट दोनों मिलकर हिमाचल में पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को भी गुजरात का पर्यवेक्षक बनाने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को राज्यों के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और पर्यवेक्षकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को गुजरात और भूपेष बघेल को हिमाचल का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों ही राज्यों में इस साल के अंत में  विधानसभा चुनाव होने हैं और यहां लंबे समय से कांग्रेस सत्ता में नहीं आई है। ऐसे कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों के सीएम को यहां विधानसभा चुनाव में अहम  जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed