{"_id":"5f2fdfdf8ebc3ea9cb3feefd","slug":"ashok-gehlot-to-rajasthan-mlas-listen-to-voice-of-people-to-save-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम गहलोत की सभी विधायकों से अपील, लोकतंत्र को बचाने में सच्चाई के साथ खड़े रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम गहलोत की सभी विधायकों से अपील, लोकतंत्र को बचाने में सच्चाई के साथ खड़े रहें
Sun, 09 Aug 2020 05:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 09 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजस्थान विधानसभा के सभी विधायकों को पत्र लिखकर उनसे लोकतंत्र को बचाने के लिए और प्रदेशवासियों के व्यापक हित में सच्चाई के साथ खड़े होने की अपील की है।
विज्ञापन
पत्र में गहलोत ने सभी विधायकों से राज्य के विकास और समृद्धि के वादों को पूरा करने में उनका सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा, 'मेरी आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र को बचाने, हम में जनता का विश्वास बरकरार रखने एवं गलत परम्पराओं से बचने के लिए आपको जनता की आवाज सुननी चाहिए।'
विज्ञापन
My appeal to all MLAs is that to save democracy, to maintain people’s confidence in us and to avoid wrong traditions, you should listen to the voice of the people: Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/dKhDflIkje
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 9, 2020
उन्होंने आगे कहा, 'आप चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी के विधायक हों, आप अपने अन्य साथियों, परिवारजनों और अपने क्षेत्र के मतदाताओं की भावनाओं को समझकर यह सुनिश्चित करने का फैसला करें कि राजस्थान प्रदेश के हितों के लिए जनता द्वारा चुनी हुई बहुमत प्राप्त सरकार मजबूती के साथ कार्य करती रहे और सरकार को अस्थिर करने के मंसूबे कामयाब नहीं हो सकें।'
गहलोत ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि प्रदेशवासियों के व्यापक हित में सभी विधायक सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और राज्य के विकास और समृद्धि के लिए जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में सहयोग करेंगे।'