फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Gehlot statement on Coronavirus Cases in Rajasthan, Weekend curfew enforced in Rajasthan, spread of Covid19

संक्रमण ने बढ़ाई चिंता: राजस्थान में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, सीएम अशोक गहलोत ने की लोगों से ये अपील

Mon, 10 Jan 2022 11:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 AM IST
सार

राजस्थान में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं लोगों से अपील करते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Ashok Gehlot statement on Coronavirus Cases in Rajasthan, Weekend curfew enforced in Rajasthan, spread of Covid19
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशभर में  कोरोना संक्रमण बहुत तेज गति से फैल रहा है। हम सभी लोगों को बार-बार आगाह कर रहे हैं कि घर से कम से कम और बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें, प्रदेश में भले ही लॉकडाउन नहीं है, लेकिन सभी स्व-अनुशासित होकर लॉकडाउन की तरह ही व्यवहार करें और पूरी सतर्कता बरतें। मास्क पहनने, हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और भीड़भाड़ में न जाने के प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से और गंभीरता से पालन करें एवं वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवा लें।  मेडिकल फ्रेटर्निटी भी पॉजिटिव आ रही हैं, हजारों की संख्या में डॉक्टर्स के संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। स्थिति चिंतनीय है, हम सभी को मिलकर इस महामारी का मुकाबला करना है, जनता के सहयोग से ही हम इसमें कामयाब होंगे।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में 12वीं तक के सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद करने के आदेश
प्रदेश के गृह विभाग की ओर से जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार राज्य के शहरी क्षेत्रों में 12वीं तक के सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान कुछ शर्तों के साथ ही खोले जा सकते हैं। हालांकि, यहां छात्रों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगी होनी अनिवार्य होगी। इससे पहले राज्य सरकार ने जयपुर और जोधपुर निगम क्षेत्र में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को 17 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन



संशोधित गाइडलाइन के अनुसार अन्य नियम

1. शादी समारोह में केवल 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। आयोजकों को 181 पर पहले ही इसकी जानकारी देनी होगी।

2. सार्वजानिक या राजनीतिक रैली, मेले, या समारोह मैं 50 लोग कि ही अनुमती होगी और इसकी सूचना 181 पर पहेले ही देने होगी

3. मंदिरों में केवल वही प्रवेश कर पाएंगे, जिन्होंने टीके की दोनों डोज ले ली है। वहीं, प्रसाद, फूल और पूजा सामाग्री पर पाबंदी रहेगी। 

4. पूरे प्रदेश में रात 11 से सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू जारी रहेगा

5. अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकते है।

6. दुकानें अब रात 8 बजे तक खुलेंगी। 

जिला कलेक्टरो को भी स्थिति अनुसार सख्ती करने की इजाजत दी गई है। ये गाइडलाइन 11 जनवरी से लागू होगी।

रविवार को संक्रमण के 5660 मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में रविवार को कोरोना संक्रमण के 5660 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मौत दर्ज की गई है। कुछ प्रमुख जिलों के मामले इस प्रकार हैं-:
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में 2377
जोधपुर में 600
अलवर में 364
उदयपुर में 312
बीकानेर में 237
कोटा में 209
भरतपुर में 200

1. संक्रमितों की वर्तमान संख्या- 19,467
2. रविवार को ठीक हुए मरीजों की संख्या- 358
3. कुल मृतकों की संख्या- 8,972

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed