फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Gehlot Says On Kapil Sibals Comments Have Hurt Sentiments Of Congress Workers Across Country

सिब्बल के 'शब्दों' से पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हुए: गहलोत

Mon, 16 Nov 2020 09:41 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।
पीटीआई, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 16 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Ashok Gehlot Says On Kapil Sibals Comments Have Hurt Sentiments Of Congress Workers Across Country
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Twitter @ashokgehlot51

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सिब्बल के बयान से पूरे देश के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आहत हुए हैं। पार्टी के आतंरिक मुद्दे का जिक्र मीडिया में करने की कोई जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने सिब्बल के मीडिया में दिए गए बयानों को लेकर मंगलावार को कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि कपिल सिब्बल द्वारा पार्टी के आंतरिक मुद्दे का जिक्र मीडिया में करने की कोई जरूरत नहीं थी, इससे देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत होती हैं।
विज्ञापन


गहलोत ने लिखा कि कांग्रेस ने 1969, 1977, 1989 और उसके बाद 1996 में अनेक संकट देखे... लेकिन अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों व नीतियों और पार्टी नेतृत्व में मजबूत विश्वास के चलते हर बार हम और अधिक मजबूत होकर निकले हैं। हम हर संकट के बाद बेहतर हुए और 2004 में सोनिया गांधी के नेतृत्व में संप्रग सरकार भी बनी। इस बार भी हम संकट से निकल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सिब्बल ने अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा था कि ऐसा लगता है कि पार्टी नेतृत्व ने शायद हर चुनाव में पराजय को ही अपनी नियति मान ली है। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं, उपचुनावों के नतीजों से भी ऐसा लग रहा है कि देश के लोग कांग्रेस पार्टी को प्रभावी विकल्प नहीं मान रहे हैं।


सिब्बल का यह कथित बयान बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में आया है। इस चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed