{"_id":"64520bea92011637ee0603c3","slug":"ashok-gehlot-birthday-saini-community-distributed-fruits-in-hospitals-in-sawaimadhopur-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashok Gehlot Birthday: सवाई माधोपुर में सैनी समाज ने अस्पतालों में बांटे फल, कहा- गहलोत फिर CM बनें, यही कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashok Gehlot Birthday: सवाई माधोपुर में सैनी समाज ने अस्पतालों में बांटे फल, कहा- गहलोत फिर CM बनें, यही कामना
Wed, 03 May 2023 12:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 12:53 PM IST
सार
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिवस है। इस उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में सैनी समाज और मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
सैनी समाज ने अस्पतालों में बांटे फल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर में सैनी समाज के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष सीएल सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल, बिस्किट और पानी की बोतल बांटी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश की आमजनता के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं।
विज्ञापन
सैनी समाज प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सीएल सैनी ने कहा, हमने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए इच्छा जाहिर की है कि अशोक गहलोत चौथी बार फिर से राजस्थान के मुख्यमंत्री बनें, ताकि प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत माली सैनी समाज से आते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी बधाई...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य राजनीतिक हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन