फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Army hot air balloon Emergency landing in Sriganganagar gas ran out

Rajasthan: आर्मी के हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक खत्म हुई गैस, टेकओवर करने पहुंचे सैन्य अधिकारी

Sun, 05 Feb 2023 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Feb 2023 06:07 PM IST
सार

श्रीगंगानगर के सादुलशहर के मन्नीवाली गांव में आर्मी के हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। रविवार दोपहर बठिंडा की तरफ उड़ान भरकर जा रहे हॉट एयर बैलून की गैस खत्म हो गई।

विज्ञापन
Army hot air balloon Emergency landing in Sriganganagar gas ran out
बठिंडा की तरफ जा रहे हॉट एयर बैलून की गैस खत्म हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार दोपहर आर्मी के हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जिसमे सेना के जवान मौजूद थे। यह बैलून पंजाब के बठिंडा की ओर जा रहा था। आसमान में ही अचानक इसकी गैस खत्म हो गई और यह गिरने लगा। तभी सादुलशहर के मन्नीवाली गांव में 41 पीटीपी के पास इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

विज्ञापन


मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, आर्मी ने किया टेकओवर
इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।  सादुलशहर गांव के मन्नीवाली से आर्मी के जवानों ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना आर्मी के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई। तो कुछ ही देर में वहां सेना की टोली पहुंच गई।  41 पीटीपी के पास सुरक्षित जगह देखकर खेत में बैलून को लैंड करवाया गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बैलून को एक ट्रक पर लादकर बठिंडा रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने पैराशूट को टेकओवर किया।
विज्ञापन


सरहदी जिले में लोगों को हो गया था कुछ शक
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान जैसी ही यह आर्मी बैलून उतरा तो गांव में कौतूहल का विषय बन गया। लोगों को यह भी शक था कि कहीं पाकिस्तानी हॉट एयर बैलून तो नहीं उतर आया, लेकिन जब भारतीय सैनिकों को देखा तो उन्होंने राहत की सांस ली। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव काम में जुट गए। ग्रामीणों ने बैलून को उठाकर ट्रक में लोड करवाने तक सभी तरह की मदद की। ग्रामीणों की ओर से खींचे गए फोटो-वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed