{"_id":"6415314f8dce9f5e840aa139","slug":"armer-dies-due-to-lightning-strike-in-palki-village-of-nagaur-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: पालकी गांव में बिजली गिरने से किसान की मौत, अचानक बिगड़े मौसम के बाद खेत से जीरा समेट रहा था व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: पालकी गांव में बिजली गिरने से किसान की मौत, अचानक बिगड़े मौसम के बाद खेत से जीरा समेट रहा था व्यक्ति
Sat, 18 Mar 2023 09:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 18 Mar 2023 09:04 AM IST
सार
अचानक बिगड़े मौसम में खेत से जीरा समेट रहे किसान पर बिजली गिर गई। जब तक लोग उसको अस्पताल लेकर गए तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
किसान की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के रिया बड़ी क्षेत्र के पालकी गांव की सरहद में अचानक बिगड़े मौसम ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जीरा समेट रह रहे 45 वर्षीय किसान शौकीन खान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से किसान अचेत हो गया। आसपास काम कर रहे 10-12 अन्य लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोग किसान को लेकर मेड़ता के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दरअसल पूरा मामला नागौर जिले की रिया बड़ी क्षेत्र के पालकी गांव का है। एक 45 वर्षीय व्यक्ति अपने खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान दोपहर को करीब 12:00 बजे के बीच जब किसान अपने खेत में बारिश के चलते जीरे को समेट रहा था इसी दौरान अचानक उसके ऊपर बिजली गिर गई। वहीं, आसपास काम कर रहे 10-12 अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है। स्थानीय और काम कर रहे लोग घायल फालकी गांव निवासी शौकीन खान को लेकर मेड़ता की राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि दोपहर बाद में गर्जना के साथ करीब 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई थी, जिसके कारण शौकीन खान अपने ही खेत में जीरे की फसल को इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली घर गिर गई। बारिश के कारण किसानों की फसलें पूरी तरीके से नष्ट हो गईं हैं।