{"_id":"64f08b492314a5118d0c4863","slug":"arjunram-meghwal-says-kailash-meghwal-wants-to-contest-assembly-elections-from-congress-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अर्जुनराम बोले- गहलोत ने अब तक जांच क्यों नहीं कराई; कहा- कैलाश कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अर्जुनराम बोले- गहलोत ने अब तक जांच क्यों नहीं कराई; कहा- कैलाश कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं
Thu, 31 Aug 2023 06:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 31 Aug 2023 06:14 PM IST
सार
अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कैलाश मेघवाल भाजपा के विधायक होते हुए भी सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करते हैं। वे गहलोत को खुश करने में लगे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसके बाद से कांग्रेस भी अर्जुनराम मेघवाल पर हमलावर हो गई। इसे लेकर सीएम गहलोत ने भी अर्जुनराम के भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
गहलोत के इस बयान को लेकर बीकानेर से सांसद और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सीएम अशोक गहलोत पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब से मैंने रॉबर्ट वाड्रा का मुद्दा उठाया है कि तब से गहलोत मेरे पीछे पड़े हैं। गहलोत मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कह रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अब तक जांच क्यों नहीं कराई?
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए अर्जुनराम मेघवाल ने कैलाश मेघवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैलाश मेघवाल भाजपा के विधायक होते हुए भी सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करते हैं। वे गहलोत को खुश करने में लगे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव वे कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसलिए वे मेरी आलोचना तो करेंगे ही।
विज्ञापन