{"_id":"63f0b763c051c5e9f202d4cb","slug":"apologized-to-god-then-theft-dev-narayan-temple-in-jaipur-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भगवान से हाथ जोड़कर माफी मांगी फिर चुरा लिया छत्र, देव नारायण मंदिर में छह महीने में तीसरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भगवान से हाथ जोड़कर माफी मांगी फिर चुरा लिया छत्र, देव नारायण मंदिर में छह महीने में तीसरी चोरी
Sat, 18 Feb 2023 05:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:02 PM IST
सार
देव नारायण मंदिर में छह महीने के अंदर चोरी की ये तीसरी घटना है। दो महीने पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी। वहीं, उससे पहले भी यहां पांच छत्र चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी के बाद हर बार वे मंदिर के लिए छत्र दान करते हैं, लेकिन मंदिर में बार-बार चोरी हो रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर के देव नारायण मंदिर में एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले उसने मंदिर में भक्त बनकर प्रवेश किया और फिर हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना कर माफी मांगी। इसके बाद वह भगवान देव नारायण की मूर्ति पर लगा छत्र चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
चोरी की ये हैरान करने वाली घटना जयपुर के शाहपुरा के निकट गोनाकासर गांव के देव नारायण मंदिर की है। चोर ने एक महिला साथी के साथ मिलकर बुधवार को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को पुजारी को चोरी का पता चला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मंदिर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो हैरान रह गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति अपनी महिला साथी के साथ मंदिर में प्रवेश करता है। महिला मंदिर के बाहर खड़े होकर निगरानी करती है और व्यक्ति अंदर आकर भगवान से भगवान से प्रार्थना कर माफी मांगता है। इसके बाद 5 छत्र और 2 माला चोरी कर ले जाता है। चोरी गए छत्र और माला की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी श्योपाल गुर्जर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह पूजा के समय छत्र, लेकिन शाम को आरती के समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। गुरुवार सुबह वह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें छत्र नहीं दिखे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि देव नारायण मंदिर में छह महीने के अंदर चोरी की ये तीसरी घटना है। दो महीने पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी। वहीं, उससे पहले भी यहां पांच छत्र चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी के बाद हर बार वे मंदिर के लिए छत्र दान करते हैं, लेकिन मंदिर में बार-बार चोरी हो रही है।
इसके बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। चोरी के आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन भी किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।