Rajasthan: 4 साल में महिला अपराध के 1.9 लाख केस, अनुराग ठाकुर बोले- मंत्री ने आवाज उठाई तो CM ने बर्खास्त किया
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन है। यहां पिछले 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 1.09 लाख घटनाएं हुईं हैं। देश में 22% दुष्कर्म के मामले राजस्थान से हैं।
विस्तार
राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों और राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन है। यहां पिछले 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 1.09 लाख घटनाएं हुईं हैं। देश में 22% दुष्कर्म के मामले राजस्थान से हैं। इसके बाद भी अपराधियों के खिलाफ कदम उठाने की बजाय सीएम अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। गुढ़ा ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।
#WATCH | Union Minister Anurag Thakur says "The incidents of crime against women have increased in some states of the country and no action was taken against this in several states. What happened in Begusarai is in front of us, but CM Nitish Kumar did not speak a single word… pic.twitter.com/jicrGRgVCV
— ANI (@ANI) July 22, 2023विज्ञापन
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार की नीतीश सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं उनमें बिहार भी शामिल है। बेगुसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला है।
इस बयान से नाराज हुए सीएम गहलोत, राजेंद्र गुढ़ा को किया बर्खास्त
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था किहमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हमें ये बात स्वीकार करनी चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इसलिए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।