{"_id":"66eb1052ea854ead6706ae19","slug":"anupgarh-4-out-of-7-accused-of-deadly-attack-with-sharp-weapons-in-custody-committed-the-crime-with-contract-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anupgarh : धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने वाले सात में से चार आरोपी हिरासत में, सुपारी लेकर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anupgarh : धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने वाले सात में से चार आरोपी हिरासत में, सुपारी लेकर की थी वारदात
Wed, 18 Sep 2024 11:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:09 PM IST
सार
कार सवार सात लोगों ने ढाणी में घुसकर वहां निवासी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना अनूपगढ़ जिले के रामसिंहपुर गांव की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपगढ़ के रामसिंहपुर गांव के निकट स्थित एक ढाणी के व्यक्ति पर सात लोगों ने तलवार और अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आज चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अनूपगढ़ एसपी रमेश मौर्य के अनुसार मामला हालांकि 2 सालों से अनट्रेस था लेकिन पुलिस ने तकनीक के माध्यम से जांच-पड़ताल करते हुए सात अज्ञात लोगों में से चार को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। मौर्य के अनुसार पांच केपीएम ढाणी निवासी छिंद्रपाल कौर ने 7 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक सलेटी रंग की कार में सवार सात लोगों ने उसके पति गुरदेव सिंह पर हमला कर दिया। आरोपितों ने तलवार, गंडासी व लाठियां से जमकर मारपीट की और उसे मरा हुआ समझकर चले गए।
विज्ञापन
प्रार्थी ने जैसे-तैसे अपने पति को निकटतम अस्पताल पहुंचाया, जहां स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रैफर कर दिया। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने बुधवार को आरोपित मोहम्मद अब्बास निवासी नई खुंजा हनुमानगढ़, 11 एच एच निवासी कुलजीत सिंह उर्फ राणा, 17 एम एल निवासी गगनदीप सिंह, सादुलशहर थाना क्षेत्र के गांव बनवाली निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में कुलजीत सिंह, गगनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह को बापर्दा रखा गया है। आरोपितों की शिनाख्त परेड करवाकर शेष आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की मानें तो प्रार्थी की देवरानी और उसके भाई ने सुपारी देकर उक्त घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन