{"_id":"641bf8a11643ff87c1087305","slug":"antisocial-elements-threw-garbage-at-the-religious-place-in-nainwan-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi: नैनवां में मजार पर असामाजिक तत्वों ने फेंका कचरा, मुस्लिम समुदाय में रोष, पुलिस ने संभाली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi: नैनवां में मजार पर असामाजिक तत्वों ने फेंका कचरा, मुस्लिम समुदाय में रोष, पुलिस ने संभाली स्थिति
Thu, 23 Mar 2023 01:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:29 PM IST
सार
जिले के नैनवा कस्बे में बडे़ तालाब की पाल पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर कचरा फेंकने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
नैनवां थाना
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक स्थल पर कचरा फेंकने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। मामला बूंदी जिले के नैनवा कस्बे में बड़े तालाब की पाल के पास का है। सूचना पर नैनवां उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न गुर्जर और पुलिस उपाधीक्षक योगेश चौधरी, थानाधिकारी सुभाष चंद शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बड़े तालाब की पाल के पास बनी मजार में असामाजिक तत्वों ने कचरा फेंक दिया। इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस से धार्मिक स्थल पर छेड़छाड़ कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मुस्लिम समुदाय की ओर से शहर काजी अब्दुल नईम, वक्फ कमेटी नैनवां के सदर इनायत हुसैन अन्य लोगों ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दी है। शहर काजी अब्दुल नईम ने बताया कि चुनाव का साल आते ही ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। प्रशासन धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सक्त कार्रवाई करे। वहीं नैनवां पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक योगेश चौधरी ने मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने अपील की है।