{"_id":"65b672a72dfa256d5c051c95","slug":"anti-social-element-placed-shoe-near-statue-of-hanuman-ji-in-bharatpur-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: हनुमानजी की मूर्ति के पास यह चीज देख भड़के ग्रामीण, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर शुरू हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: हनुमानजी की मूर्ति के पास यह चीज देख भड़के ग्रामीण, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर शुरू हुआ निर्माण
Sun, 28 Jan 2024 08:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Jan 2024 08:58 PM IST
सार
Bharatpur Hanuman Mandir: भरतपुर के जहांगीरपुर गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन निर्माण शुरू कराया गया था। शनिवार रात को यहां हनुमान की प्रतिमा के सामने किसी ने जूता रख दिया।
विज्ञापन
हनुमानजी की प्रतिमा के सामने असामाजिक तत्व ने रखी आपत्तिजनक चीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bharatpur Hanuman Mandir: राजस्थान के भरतपुर जिले के जहांगीरपुर गांव में हनुमानजी की मूर्ति के पास असामाजिक तत्व ने जूता रख दिया। ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें प्रतिमा के सामने जूता रखा हुआ मिला। यह देखकर ग्रामीण भड़क गए। घटना की सूचना तत्कार कुम्हेर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहांगीरपुर गांव के ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे तो उन्हें हनुमानजी की मूर्ति के आगे जूता रखा हुआ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की करतूत है। मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन शुरू हुआ था हनुमान मंदिर का निर्माण
ग्रामीणों ने बताया कि जहांगीरपुर गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन (22 जनवरी) से मंदिर का निर्माण शुरू कराया गया था। मंदिर में शिव परिवार और हनुमानजी की मूर्ति स्थापित है। मंदिर चारों ओर से खुला हुआ है, जिसे बंद कराया जा रहा है। शनिवार देर रात कोई असामाजिक तत्व हनुमानजी की मूर्ति के आगे जूता रख गया। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन