फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Anti Corruption Bureau arrested Junior Engineer with a bribe of 50 thousand rupees

Rajasthan: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कनिष्ठ अभियंता को किया गिरफ्तार, रिश्वत के रूपये किए बरामद

Mon, 01 Aug 2022 04:52 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 04:52 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने इस मामले में सत्यापन कराया। चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री परिसर में सुनियोजित तरीके से आरोपी की निजी कार से रिश्वत की धनराशि 50 हजार रूपये बरामद कर लिए है।
 

विज्ञापन
Anti Corruption Bureau arrested Junior Engineer with a bribe of 50 thousand rupees
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कनिष्ठ अभियंता को 50 हजार रूपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्तौड़गढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गंगरार में जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत फूलचंद स्वामी को 50 हजार रूपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीबी चित्तौड़गढ़ कार्यालय प्रभारी दया लाल चौहान ने बताया कि परिवादी अनिल कुमार खटीक ने कार्यालय आकर लिखित में परिवाद पेश किया था। लिखित परिवाद में दिया कि उनकी मैसर्स ब्लू वाटर एग्रोटेक फर्म द्वारा चार शहरों में ग्राम पंचायत सोनियाणा और गंगरार में सोलर पंप ड्रिप सिस्टम ट्यूबवेल खनन का कार्य करवाया गया था। जिस पर कुल 48 लाख से अधिक का बिल पास कराने की एवज में 11 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी गई। राशि की मांग कनिष्ठ अभियंता फूलचंद स्वामी की ओर से की गई। 
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने इस मामले में सत्यापन कराया। चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री परिसर में सुनियोजित तरीके से आरोपी की निजी कार से रिश्वत की धनराशि 50 हजार रूपये बरामद कर लिए है। एसीबी चित्तौड़गढ़ कार्यालय प्रभारी दया लाल चौहान ने बताया कि अभियंता को ब्यूरो कार्यालय लाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed