{"_id":"646caef74eced78186056d55","slug":"anm-lhb-union-demonstrated-in-dholpur-took-out-rally-against-gehlot-government-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में एएनएम-एलएचबी संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में एएनएम-एलएचबी संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Tue, 23 May 2023 05:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 05:47 PM IST
सार
धौलपुर में एएनएम और एलएचबी संघ ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान रैली भी निकाली गई। एएनएम और एलएचबी हेल्थ वर्कर्स पिछले 23 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने निकाली रैली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में लंबित मांगों को लेकर एएनएम और एलएचबी संघ ने मंगलवार को गांधी पार्क में विशाल सभा का आयोजन किया। जिसके बाद सरकार के खिलाफ रैली भी निकाली गई। शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ हेल्थ वर्कर्स ने जमकर नारेबाजी की। बाद में मांगों को लेकर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
एएनएम और एलएचबी संघ की जिला अध्यक्ष सबीना बानो ने बताया राजस्थान एएनएम-एलएचबी संघ बीते 23 दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। सरकार से संघ ग्रेड पे 28 सौ से बढ़ाकर 36 सौ रुपये और पदनाम परिवर्तन के साथ तमाम मांगें की जा रही हैं, लेकिन सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मांगों को लेकर सरकार से वार्ता भी हुई थी, लेकिन सरकार ने संघ के साथ वादाखिलाफी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर समाज की रीड की हड्डी हैं। धरातल पर हेल्थ वर्कर्स द्वारा ही जिम्मेदारी के साथ काम किया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान भी हेल्थ वर्कर ने जान की बाजी लगाकर समाज के लोगों को राहत प्रदान की थी। इसके बाद भी सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने मांगों को जल्द नहीं माना तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन