फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Animal Husbandry Minister and Minister of State for Agriculture will reach at Mallinath Tilwara Cattle Fair

Mallinath Tilwara Cattle Fair: पशुपालन मंत्री और कृषि राज्य मंत्री 22 मार्च को पशुपालकों से करेंगे संवाद

Mon, 20 Mar 2023 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Mar 2023 06:26 PM IST
सार

बुधवार 22 मार्च को बाड़मेर के मल्लीनाथ तिलवाड़ा पशु मेले में शिरकत करने केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरषोत्तम रुपाला और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचेंगे। दोनों केंद्रीय मंत्री मेले में आयोजित कृषि और पशु प्रदर्शनी में विजिट करेंगे। साथ ही श्रेष्ठ पशुपालकों और किसानों को पुरस्कार भी वितरित करेंगे।

विज्ञापन
Animal Husbandry Minister and Minister of State for Agriculture will reach at Mallinath Tilwara Cattle Fair
केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बाड़मेर के विख्यात मल्लीनाथ तिलवाड़ा पशु मेले में केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बुधवार 22 मार्च को शिरकत करेंगे। दोनों केंद्रीय मंत्री मेले में आयोजित कृषि और पशु प्रदर्शनी में विजिट करेंगे। केंद्रीय पशुपालन मंत्री और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मेले में आए पशु पालकों से संवाद करेंगे। मेले में दोनों केंद्रीय मंत्री श्रेष्ठ पशुपालकों और किसानों को भारत सरकार और स्थानीय भामाशाह पृथ्वीराज सिंह कोलू की ओर से घोषित पुरस्कारों का वितरण भी करेंगे।

विज्ञापन


मल्लीनाथ तिलवाड़ा पशु मेले में आयोजित हुईं घुड़ दौड़, ऊंट दौड़, गाय दूध और ऊंटनी दूध जैसी विभिन्न रोमांचक पशु पालन प्रतियोगिताओं के विजेता किसानों, पशुपालकों को केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोतम रूपाला और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, स्थानीय भामाशाह पृथ्वीराज सिंह कोलू की ओर से घोषित पुरस्कारों का वितरण करेंगे। भामाशाह पृथ्वीराज सिंह कोलू की ओर से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को एक किलोग्राम चांदी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आधा किलोग्राम चांदी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 250 ग्राम चांदी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के तिलवाड़ा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक और विख्यात मल्लीनाथ पशु मेला परिसर में केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोतम रूपाला भारत सरकार की ओर से भी पुरस्कार देंगे। सांसद और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते पशु मेले की सुंदरता और उपयोगिता बढ़ाने को लेकर मैं हरसंभव प्रयासरत हूं। आगे भी इसको लेकर सदैव तत्पर रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed