फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Angry shopkeepers demonstrated after pouring petrol in the shop and setting it on fire

Jaisalmer: दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने से गुस्साए दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, वाहनों को खड़ा कर लगाया जाम

Thu, 30 Nov 2023 01:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Nov 2023 01:20 PM IST
सार

Jaisalmer: जैसलमेर के ग्राम पंचायत रातडिया में विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर हुई अनबन के बाद एक व्यक्ति ने बुधवार को एक दुकान में लगा दी। जिस दुकान में आग लगाई गई वो इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बूथ एजेंट था। इस पूरे मामले के बाद दुकानदारों में भारी रोष है।

विज्ञापन
Angry shopkeepers demonstrated after pouring petrol in the shop and setting it on fire
पेट्रोल डालकर आग लगाने से गुस्साए दुकानदारों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोकरण क्षेत्र के ग्राम पंचायत रातडिया के सेतरावा-भणियाणा सड़क मार्ग पर स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान पर बुधवार की दोपहर को एक व्यक्ति ने दुकान में पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। जिसके कारण दुकान के काउंटर पर रखा वायर, बल्ब, ट़्यूबलाइट और रिपेयरिंग का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगाने के दौरान दुकानदार हरखाराम सारण ने तत्परता दिखाई और बच गया।

विज्ञापन


वहीं आग लगाने के बाद आरोपी पास में ही खड़ी खुद की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। दुकानदार हरखाराम द्वारा युवक की पहचान खंगारसिंह पुत्र पन्नेसिंह द्वारा की गई। इस घटना के बाद बुधवार की दोपहर को गांव के सभी दुकानदारों ने इसका जमकर विरोध किया। साथ ही दुकानदारों ने रातडिया के सेतरावा-भणियाणा की सड़क पर वाहनों को खड़ाकर रोड जाम कर दी तथा जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर भणियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन


क्या था मामला? 
बता दें कि दुकानदार हरखाराम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान रातियानाड़ा पोलिंग बूथ पर वह कांग्रेस का एजेंट बैठा था। इसी दौरान खंगारसिंह के चाचा के लड़के से फर्जी वोटिंग को लेकर कुछ अनबन हो गई। उसी रंजिश के कारण खंगारसिंह ने बुधवार को दुकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वहीं आग लगने के कारण 25 से 30 हजार रुपए का नुकसान हो गया। वहीं दुकानदार ने बताया कि वह सतर्क नहीं होता तो आगजनी से कोई जनहानी भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले को लेकर रातडिया गांव के दुकानदारों ने पुलिस और आरोपियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। दुकानदारों ने सेतरावा से भणियाणा रोड पर वाहनों और ट्रेक्टरों को खड़ाकर रास्ता जाम कर दिया। वहीं दुकानदारों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों द्वारा किए गए प्रदर्शन की सूचना पर भणियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने के कारण दुकानदारों ने पुलिस के सामने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed