फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   An unknown youth misbehaved with an 11 year old child in Dhaulpur

Rajasthan: धौलपुर में 11 साल के बच्चे से अज्ञात युवक ने किया कुकर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

Sat, 13 May 2023 09:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 May 2023 09:58 PM IST
सार

धौलपुर के बाड़ी सदर थाना इलाके में 11 साल के किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। बेहोशी की हालत में किशोर को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
An unknown youth misbehaved with an 11 year old child in Dhaulpur
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुकर्म पीड़ित बच्चे के प्राइवेट पार्ट (गुदा) में ब्लीडिंग होने पर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला बाड़ी सदर थाना इलाके का है। 10 मई को 11 वर्षीय किशोर सरमथुरा थाना इलाके से अपने गांव बाड़ी सदर थाना इलाके में बस द्वारा आ रहा था। बस से उतर कर किशोर अपने गांव के लिए पैदल रवाना हो गया। इसी दौरान एक बाइक वाला युवक उसके पास पहुंच गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप है कि युवक किशोर को बाइक पर बिठाकर गांव में छोड़ने की कह कर ले गया था। रास्ते में दउआ पुरा गांव के पास सुनसान स्थान पर बाइक को रोक लिया। किशोर के साथ युवक जबरदस्ती करने लगा। दोपहर के वक्त जबरजस्ती कर आरोपी ने किशोर का पजामा उतारकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। कुकर्म की घटना को अंजाम देकर किशोर को बेहोशी की अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


अज्ञात युवक के खिलाफ कुकर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज
बेहोशी की अवस्था में किशोर को रास्ते से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने देख लिया। बुजुर्ग ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। किशोर की पहचान कर ग्रामीणों ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ कुकर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। बाड़ी सीओ मनीष शर्मा ने बताया पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अज्ञात है। पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया किशोर का मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed