{"_id":"5f8270898ebc3e1a27222f1e","slug":"an-unknown-man-put-flammable-substance-on-a-young-man-treatment-is-undergo","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : एक अज्ञात ने युवक पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : एक अज्ञात ने युवक पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, युवक झुलसा
Sun, 11 Oct 2020 08:10 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का मामला सामने आया है। जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में अज्ञात लोगों ने एक युवक पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, जिससे वह झुलस गया। वहां की स्थानीय पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
शिवदासपुरा के थानाधिकारी इंद्राज मोरदिया ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को मुकेश कुमार के साथ हुई। दो अज्ञात लोगों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया जिससे वह झुलस गया। मुकेश पंचायत चुनाव प्रत्याशी का पुत्र है। पुलिस के अनुसार घायल मुकेश का यहां एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन