फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   An uncontrolled truck collided with a shop in Sikar's Fatehpur Shekhawati

Sikar: फतेहपुर शेखावाटी में बालाजी मंदिर के सामने हादसा, नारियल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान से टकराया

Tue, 23 May 2023 07:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 May 2023 07:32 AM IST
सार

फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के श्री दो जांटी बालाजी मंदिर के सामने स्थित जोधपुर-अंबाला हाईवे नारियल से भरे ट्रक की टक्कर भूसा ले जा रहे ट्रक से हो गई। 

विज्ञापन
An uncontrolled truck collided with a shop in Sikar's Fatehpur Shekhawati
दुकान से टकराया ट्रक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के श्री दो जांटी बालाजी मंदिर के सामने स्थित जोधपुर-अंबाला हाईवे नंबर 52 पर बने ब्रिज पर पानी वाले नारियल से भरा एक ट्रक ब्रिज के नीचे गिर गया। हादसे के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रबजे बेंगलुरु से पानी वाले नारियल से भरा ट्रक लुधियाना के लिए जा रहा था। वहीं चूरू से फतेहपुर की तरफ एक चारे से भरा हुआ ट्रक आ रहा था। मंदिर के सामने बने ब्रिज पर चारे से भरा ट्रक नारियल से भरे ट्रक से टकरा गया। ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर के सामने बनी दुकानों में जा घुसा। आवाज सुनकर आसपास के होटल वाले स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। 
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। कुछ देर बाद ही एंबुलेंस और कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक ड्राइवर भूपेंद्र सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह उम्र 31 साल जिला गुरदासपुर पंजाब को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानें टूटी, हादसा टला
चारे की गाड़ी से टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर के सामने एक प्रसाद की दुकान और एक जूस की दुकान से जा टकराया, लेकिन दोनों ही दुकानें बंद होने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed