फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   An elderly person died in a collision between a tractor and a car in Dholpur

Dholpur: ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत, चार घायल, बेटी का रिश्ता तय करने यूपी गया था परिवार

Thu, 15 Jun 2023 10:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Jun 2023 10:36 AM IST
सार

एनएच 123 गुर्जा गांव के पास बुधवार रात को ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में 65 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी में बेटी का रिश्ता तय करने गया था परिवार।

विज्ञापन
An elderly person died in a collision between a tractor and a car in Dholpur
हादसे में बुजुर्ग की मौत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के सैंपऊ थाना इलाके के एनएच 123 गुर्जा गांव के पास बुधवार रात को ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में 65 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिहोली की शाला गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग विद्याराम पुत्र पंचम सिंह अपने परिजन एवं रिश्तेदारों को साथ लेकर यूपी में बेटी के लिए रिश्ता तय करने गया था। लौटते वक्त एनएच 123 पर गुर्जा गांव के पास धौलपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बुजुर्ग विधाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय दामाद रायसिंह एवं उसके दो पुत्र सूरज और गणेश के साथ मृतक का पोता पीयूष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

 
दुर्घटना को देख मौके पर ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस थाने के एएसआई उदय भान सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। एएसआई ने बताया बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार शुरू करा दिया है। उन्होंने बताया दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एवं फोर व्हीलर कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक का सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिजनों में मचा कोहराम
दुर्घटना की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो होश उड़ गए। परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल पर ही परिजन रो-रोकर चीख-पुकार करने लग गए। उधर, घटना से मृतक के गांव में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed