फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   An bull climbs on the roof of two storey house in bikaner Rajasthan

Rajasthan: सीढ़ियां चढ़कर दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचा सांड, दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से नीचे उतारा

Fri, 04 Mar 2022 02:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Mar 2022 02:00 PM IST
सार

बीकानेर में एक सांड सीढ़ियां चढ़कर दो मंजिला मकान की छत पर पहुंच गया। जानकारी लगने पर लोग उसे उतारने के लिए छप पर पहुंचे, लेकिन वह इधर-उधर भागने लगा। इसके बाद क्रेन की मदद से उसे नीचे उतारा गया।  

विज्ञापन
An bull climbs on the roof of two storey house in bikaner Rajasthan
इस तरह क्रेन से नीचे उतारा गया सांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के नोखा के रोड़ा रोड इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक सांड मकान में घुसकर सीढ़ियों से चढ़कर दो मंजिला मकान की छत पर पहुंच गया। उसके बाद छत पर इधर-उधर भागने लगा तो मकान मालिक और लोगों  को इसकी भनक लगी।

विज्ञापन


छत पर पहुंचे सांड ने लोगों को देख और उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद लोग सांड को छत से नीचे नहीं उतार पाए। इसके बाद सांड को उतारने के लिए क्रेन बुलाई गई। कुछ लोगों ने सांड को पकड़कर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उसे  क्रेन में बांधकर नीचे उतारा गया। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन


करीब दो घंटे परेशान हुए लोग 
दो मंजिल छत पर चढ़कर सांड इधर-उधर भाग रहा था। इस कारण लोगों को डर था कि कहीं वह नीचे न गिर जाए। लोगों ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह नहीं उतर पाया। बाद में क्रेन की मदद से उसे नीचे उतारा गया। इस पूरी कवायद में करीब दो घंटे लग गए।  सांड को नीचे उतारने में रणजीत नाई, श्रवण लुहार, जगदीश बिश्नोई, राधेश्याम करनानी, कन्हैयालाल, हरिशंकर, ओमप्रकाश नाई, बाबूलाल सुथार आदि ने मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed