राजस्थान: श्रीगंगानगर में पलटा सेना का ट्रक, ड्राइवर की मौत, एक जवान का पैर कटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर में शनिवार को सेना का एक ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि सड़क में गड्ढे होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार चार जवान घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि एक जवान का पैर कट गया तथा एक के सिर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को श्रीगंगानगर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने के कारण उन्हें गंगानगर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सेना का यह ट्रक काफिले के साथ लालगढ़ कैंप से निरवाना की तरफ जा रहा था।
विजयनगर रोड पर सतजंडा गांव के नजदीक सेना के काफिले में सबसे पीछे चल रहा ट्रक सड़क में गड्ढे के कारण असंतुलित होकर पलट गया। इससे चालक की मौत हो गई। ट्रक चला रहा जवान की पहचान किशन वी के रूप में हुई है, वह आंध्रप्रदेश का रहने वाला था।
सूचना पाकर सेना तथा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही रायसिंह नगर बीएसएफ कैंप के सीईओ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे में जवान अंकुर कुमार, पुत्र बाबूराम मुजफ्फरनगर, हवलदार मुराला, सीएचएम हेड क्वार्टर लालगढ़, नायक सत्येंद्र कुमार गुप्ता, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश तथा हंसराज यादव घायल हुए हैं। हादसे में सत्येंद्र का दायां पैर कटकर अलग हो गया और हवलदार मुराला को हल्की चोटें आई हैं।
Rajasthan: An army truck overturned in Sri Ganganagar's Raisinghnagar, after the driver lost control over the vehicle due to a pothole in the road. pic.twitter.com/eWRIrkWFQ7
— ANI (@ANI) August 22, 2020