फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   an army personnel martyred during patrolling on India China border his grandfather fought in 1965

देश की रक्षा करते चीनी सीमा पर शहीद हुआ पोता, परिवार की चार पीढ़ियां सेना में तैनात

Fri, 04 Sep 2020 01:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 04 Sep 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
an army personnel martyred during patrolling on India China border his grandfather fought in 1965
Indian Army - फोटो : Social Media

भारत-चीन सीमा क्षेत्र पर पेट्रोलिंग करते हुए देश का एक जवान शहीद हो गया। वीरों की धरती झुंझुनूं जिले का बेटा नायब सूबेदार शमशेर अली खान भारत-चीन की सीमा पर पेट्रोलिंग करते हुए शहीद हो गए। शहीद के पार्थिव शरीर की शुक्रवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन



शमशेर अली खान की चार पीढ़ियों ने देश के नाम अपनी सेवा दी है और पांचवीं पीढ़ी भी सेना में जाने के लिए तैयार बैठी है। शमशेर अली खान के दादा ने साल 1965 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में हिस्सा लिया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शमशेर के शहादत को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर परवेज हुसैन ने बताया कि शमशेर अली खान दयपुरवाटी उपखंड के गुढ़ागौड़जी के पास हुकुमपुरा गांव के रहने वाले थे। शमशेर अली अरुणाचल प्रदेश के टेंगा में 24 ग्रेनेडियर यूनिट में तैनात थे। शमशेर चीन की सीमा के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान आतंकवादियों की ओर से कुछ हरकत देखने को मिली और शमशेर अली खान पाइनिज पोस्ट पर शहीद हो गए। इस पोस्ट की ऊंचाई करीब 18,000 फीट है। जैसे ही शमशेर अली खान के गांव तक ये खबर पहुंची, वहां शौक का माहौल छा गया। शमशेर की पत्नी सलमा बानो बेसुध हो गईं।


शहीद के भाई अली शेर ने बताया कि शमशेर साल 1997 में सेना में भर्ती हुए थे। इस परिवार में देशभक्ति का जज्बा इसी बात से आंका जा सकता है कि परिवार की चार पीढ़ियों ने देश के नाम सेवा देने पर अपना जीवन न्योछावर कर दिया। शमशेर अली खान के दो बेटे हैं एक की उम्र 16 साल तो दूसरे की उम्र 12 साल है। दोनों ही बेटे सेना में जाने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed