{"_id":"6581bec8affa42576605bc43","slug":"an-accused-who-raped-an-8th-class-student-in-dausa-arrested-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 19 Dec 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:36 PM IST
सार
Dausa News: पुलिस ने आठवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले लालसोट उपखंड में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सुभाष मीणा चांदनहोली गांव का रहने वाला है। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, बीते दिनों लालसोट उपखंड में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया था। केस दर्ज कर मंडावरी थाना पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया था कि अज्ञात बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर एक कमरे पर ले गए और फिर 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद टीम ने पीड़िता की निशानदेही पर घटनास्थल का मौका मुआयना कर सबूत जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस की टीम ने आरोपी सुभाष मीणा को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने आरोपी सुभाष को दो दिन की रिमांड पर दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन