{"_id":"6461b2f4bea96c778902b835","slug":"alwar-sariska-tiger-reserve-cubs-hunted-bulls-and-sambar-people-made-video-of-hunting-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर के सरिस्का में बाघ और शावकों ने किया सांड-सांभर का शिकार, लोगों ने बनाया शिकार खाने का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर के सरिस्का में बाघ और शावकों ने किया सांड-सांभर का शिकार, लोगों ने बनाया शिकार खाने का वीडियो
Mon, 15 May 2023 09:50 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 15 May 2023 09:50 AM IST
सार
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व इलाके में प्रतापबांध चौकी के पास टाइगर शावक ने एक सांड का शिकार कर लिया, जबकि दूसरे शावक ने एक सांभर का शिकार किया है। लोगों ने शिकार खाने के दौरान बाघ वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने बनाया बाघ का वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के सरिस्का में बाला किला बफर जोन इन दिनों बाघ एसटी-18 और बाघिन एसटी- 19 सहित दोनों शावकों को काफी रास आ रहा है। क्योंकि पैदा होने के बाद यह दोनों शावक और उससे करीब 2 वर्ष पूर्व से ही बाघ एसटी 18 और एसटी 19 ने यहां अपने टेरिटरी बनाई हुई है।
विज्ञापन
अब यह दोनों शावक पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। बीती देर रात एक शावक ने प्रताप बांध नाके से रावण देवरा की ओर जा रही सड़क पर एक सांड का शिकार किया जिसका उस सड़क पर से गुजरने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया है। यह शिकार प्रताप बांध चौकी से कुछ ही दूरी पर किया गया है।
विज्ञापन
दूसरे टाइगर शावक ने सांभर का किया शिकार
वहीं, दूसरे शावक ने बाला किला जा रहे रोड के मोड पर एक सांभर का शिकार किया है। जानकारी के अनुसार दोनों बाघ और दोनों शावक जंगल को अपने टेरिटरी बना चुके हैं और यह पर्यटकों को आसानी से दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते अब यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। सरिस्का प्रशासन ने भी इन दोनों बाघों की मॉनिटरिंग भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
लेकिन इस बाघ फैमिली के सरिस्का से बाहर आकर आबादी क्षेत्र में घुसने का भी डर लोगों को हो गया है। जंगल से बाहर आकर जिस तरह सड़क पर सांड का शिकार किया गया है उससे लोगों में डर है कि कहीं उनको और मवेशियों को ये टाइगर नुकसान ना पहुंचा दे।