फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar rape case: Rajasthan WCD Minister Mamta Bhupesh says Govt alone can't stop such incidents, collective resolve is needed in the society

अलवर रेप केस: राजस्थान की मंत्री ममता भूपेश बोलीं- दरिंदों के तिलक नहीं लगा होता, हम सबको सतर्क होना होगा

Fri, 14 Jan 2022 01:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में अलर्ट है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Alwar rape case: Rajasthan WCD Minister Mamta Bhupesh says Govt alone can't stop such incidents, collective resolve is needed in the society
ममता भूपेश - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान में अलवर दुष्कर्म मामले में प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अलवर में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। आगे कहा कि महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे हमारे आसपास ही घूम रहे हैं। उनके तिलक नहीं लगा होता है। इसलिए हम सभी को सतर्क होना होगा, जागरूक होना होगा। क्योंकि सरकार अकेले दुष्कर्म मामलों को खत्म नहीं कर सकती। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। 

विज्ञापन


सरकार पूरी तरह से अलर्ट
दौसा पहुंची मंत्री ममता भूपेश बघेल ने बताया कि जैसे ही उन्हें अलवर की घटना की जानकारी हुई, वह खुद अस्पताल पहुंचीं और  पीड़िता का हाल जाना। चिकित्सकों को भी बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सरकार  पूरी तरह से अलर्ट है। दोषी गिरफ्तार होते हैं तो सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना 
अलवर दुष्कर्म मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 15-16 साल की दिव्यांग लकड़ी के साथ अलवर में दुर्व्यवहार हुआ है। एक खून से लथपथ गाड़ी उस लड़की को सड़क पर छोड़कर जाती है। आज वो बेटी आईसीयू में अपने जीवन से लड़ रही है। जब अलवर में ये घटना हो रही थी, तब प्रियंका वाड्रा रणथम्भोर में अपना जन्मदिन मना रही थीं। जहां सरकार नहीं है वहां आप पीड़िता से मिलने जाती हैं, लेकिन अलवर नहीं जा सकीं। उत्तर प्रदेश में आकर आप कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन राजस्थान में आपके लिए लड़की हूं लड़ना मना है। यह चयनात्मक राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना
इस बीच खबर आई कि प्रियंका गांधी वाड्रा रणथंभौर में अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। प्रियंका अपने परिजनों के साथ तीन दिवसीय दौरे पर रणथंभौर पहुंची थी। उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा व बेटी भी थे। रणथंभौर दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही रणथंभौर नेशनल पार्क भी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed