{"_id":"69e22a5077af24af6a0f134e","slug":"alwar-news-woman-kills-four-year-old-daughter-by-strangulation-injures-herself-hospitalised-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बेदर्द मां ने चार साल की मासूम का गला घोंटकर हत्या की, खुद पर भी किया वार, अब अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बेदर्द मां ने चार साल की मासूम का गला घोंटकर हत्या की, खुद पर भी किया वार, अब अस्पताल में भर्ती
Fri, 17 Apr 2026 06:10 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:10 PM IST
सार
राजगढ़ में एक मां ने अपनी ही चार साल की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बेदर्द मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां ने अपनी ही चार वर्षीय पुत्री का गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद पर धारदार हथियार से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह जब परिजनों ने बच्चों को स्कूल के लिए जगाया, तब घटना का पता चला। परिजन मां और बेटी को तुरंत राजगढ़ चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने चार वर्षीय गरिमा सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मां शीला सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश मीना पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: स्कूलों में नहीं पढ़ाई जाएंगी 9वीं-12वीं की स्वर्णिम भारत और राजस्थान इतिहास की चार किताबें, क्यों?
विज्ञापन
मासूम के ताऊ सूरज सैनी ने बताया कि पूरा परिवार एक ही मकान में रहता है। सुबह करीब 6 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आवाज लगाई गई लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। बाद में जब दरवाजा खोला गया तो शीला के हाथ कटे हुए थे और चार वर्षीय गरिमा बेहोशी की हालत में पड़ी थी, जिसके गले पर चोट के निशान थे। परिजनों के अनुसार मां ने ही बच्ची का गला दबाकर हत्या की है। इस संबंध में सूरज सैनी ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।