{"_id":"6221be4ce632a1075c22261e","slug":"alwar-news-one-sided-love-affair-brother-in-law-strangled-the-student-and-threw-her-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जीजा ने गला घोंटकर छात्रा को कुएं में फेंका, दो दिन बाद जिंदा मिली, सिर में चोट लगने से हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जीजा ने गला घोंटकर छात्रा को कुएं में फेंका, दो दिन बाद जिंदा मिली, सिर में चोट लगने से हालत गंभीर
Fri, 04 Mar 2022 12:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:52 PM IST
सार
राजस्थान के अलवर में एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली का गला घोंटकर कुएं में फेंक दिया। दो दिन बाद छात्रा को कुएं से जिंदा बाहर निकाला गया है। सिर में लगी गंभीर चोट के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रा को जयपुर किया रैफर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर के कोतवाली थाना इलाके से लापता हुई छात्रा को दो दिन बाद आकाशवाणी के पास बने एक कुएं से बरामद किया गया है। घायल अवस्था में मिली छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा को गला घोंटकर कुएं में फेंकने वाला कोई और नहीं उसका जीजा ही है। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो मार्च को छात्रा घर से जेडी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं पहुंची। इसके बाद छात्रा के पिता ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि छात्रा अपने जीजा के साथ कहीं जा रही है। आरोपी जीजा को पकड़कर पूछताछ करने पर बताया कि तो उसने छात्रा का गला घोंटकर एक कुएं में फेंक दिया है। इसके तुरंत बाद एनडीआरएफ और एफएसएल टीम की सहायता से मंगल विहार स्थित नगर विकास न्यास के खाली प्लॉट में बने कुएं से छात्रा को जिंदा बाहर निकाला गया। उसकी सांसे चल रहीं थी, लेकिन हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया। सिर में चोट में गंभीर चोट होने के कारण यहां प्राथमिकी उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी जीजा से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, पीड़िता के परिवार वाले भी नहीं बता पा रहे हैं कि उसके जीजा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार मामला एक तरफ प्रेम प्रसंग का लग रहा है।