{"_id":"69efa0d76d7b9d3cb50f7a12","slug":"alwar-news-milk-can-placed-upside-down-to-beat-heat-gets-stuck-on-head-villagers-cut-it-off-with-a-cutter-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: धूप से बचने के लिए सिर पर उल्टा रखा दूध का कैन बना मुसीबत, ग्रामीणों ने कटर से काटकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: धूप से बचने के लिए सिर पर उल्टा रखा दूध का कैन बना मुसीबत, ग्रामीणों ने कटर से काटकर निकाला
Mon, 27 Apr 2026 11:16 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:16 PM IST
सार
तेज धूप से बचने का तरीका युवक के लिए मुसीबत बन गया, जब उसके सिर में दूध का कैन फंस गया। ग्रामीणों की मदद से कटर से काटकर युवक को बचाया जा सका।
विज्ञापन
सिर में फंसा दूध का कैन, कटर से काटकर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के माधोगढ़ गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां एक युवक के सिर में दूध का कैन फंस गया। समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इन दिनों गांव में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। इसी दौरान गांव निवासी कालूराम रेबारी सुबह बाइक से खेत जा रहा था और सिर पर दूध से भरा कैन रखे हुए था। तेज धूप से बचने के लिए उसने कैन को उल्टा सिर पर रख लिया। रास्ते में संतुलन बिगड़ने पर कैन का मुंह उसके सिर में फंस गया। काफी कोशिशों के बावजूद वह कैन नहीं निकाल पाया, जिससे वह घबरा गया और उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Banswara News: हत्या के बाद भड़की हिंसा की आग में खंडहर हुए 30 घर, गांव में सन्नाटा पसरा, समझाइश में लगी पुलिस
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत पास के गांव ले जाया गया। वहां लोगों ने कटर की मदद से कैन के ऊपरी हिस्से को सावधानीपूर्वक काटा और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद उसने राहत की सांस ली और परिजनों ने भी चैन महसूस किया।
यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि तेज धूप से बचने के लिए ऐसे जोखिम भरे उपाय नहीं करने चाहिए और सावधानी बरतना जरूरी है।