फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Almir Khan, who trapped the girl by posing as Rohan Sharma, is in police custody

Churu: रोहन शर्मा के नाम से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट, दोस्ती बढ़ी... फिर युवती से दुष्कर्म; आरोपी निकला अलमीर खान

Wed, 19 Mar 2025 08:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Mar 2025 08:56 AM IST
सार

Churu Crime: पीड़िता ने बताया कि उसे सोशल मीडिया पर उसे रोहन शर्मा नामक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। फिर दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हैरानी की बात ये है कि उक्त आरोपी रोहन शर्मा नहीं बल्कि अलमीर खान निकला।

विज्ञापन
Almir Khan, who trapped the girl by posing as Rohan Sharma, is in police custody
युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र में एक युवती के साथ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने रतनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती के अनुसार, सोशल मीडिया पर उसे रोहन शर्मा नामक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। बातचीत बढ़ने के बाद 29 नवंबर को रोहन रात के समय उसके घर आ गया और उसकी फोटो-वीडियो बना ली। इसके बाद वह लगातार युवती से मिलने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर से अजान पर BJP विधायक की आपत्ति का मामला, डोटासरा बोले- ‘बालमुकुंदाचार्य एक नमूना हैं’
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन शारीरिक संबंध बनाए
अप्रैल 2023 में आरोपी ने पिंकी नाम की एक लड़की को युवती के पास भेजा, जिसने उसे होटल बुलाया। वहां रोहन ने दोबारा उसकी फोटो-वीडियो बना ली। 14 अगस्त को भानीधोरा इलाके में स्थित एक घर में बुलाकर आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

बाद में निकला अलमीर खान
बता दें कि बाद में युवती को पता चला कि रोहन शर्मा वास्तव में अलमीर खान है। आरोपी ने खुलासा किया कि वह फर्जी नाम से लड़कियों को फंसाता है। घटना के बाद वह विदेश चला गया और करीब एक साल तक कोई समस्या नहीं हुई। फरवरी 2025 में अलमीर विदेश से लौट आया और युवती पर शादी तोड़ने के लिए दबाव डालने लगा। उसका परिवार भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र इस मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed