{"_id":"6596c667ca777fb2c00d815c","slug":"allegation-of-death-of-youth-due-to-police-assault-in-ajmer-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर में पुलिस की मारपीट से युवक की मौत होने का आरोप, सच छिपाने के लिए दर्ज की झूठी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर में पुलिस की मारपीट से युवक की मौत होने का आरोप, सच छिपाने के लिए दर्ज की झूठी रिपोर्ट
Thu, 04 Jan 2024 08:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:23 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि नसीराबाद सदर थाना के पुलिसकर्मियों ने 1 जनवरी की रात नीरज के साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सच छिपाने के लिए पुलिस ने हादसे में घायल होने का केस दर्ज कर लिया। जानकारी लगने पर परिजनों ने प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में 1 जनवरी की रात को पुलिसकर्मियों ने भवानीखेड़ा गांव के रहने वाले सैलून संचालक नीरज सेन मारपीट की। मारपीट में नीरज गंभीर से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अजमेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
2 जनवरी मृतक नीरज की पत्नी मंगलेश ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दी गई थी। लेकिन, सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किए बिना ही पीड़िता को रवाना कर दिया। पुलिस ने बताया कि मंगलेश सेन ने ग्रामीणों के जरिए नीरज के दुर्घटना में घायल होने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नीरज की मौत के बाद पुलिस द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज करने की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने शव को भवानी खेड़ा चौराहे पर रखकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन