फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   All 3 old corona-hit patients cured, one new case of a man testing positive being treated: Official

राजस्थान में कोरोना वायरस के तीन मरीज हुए ठीक, एक नया मामला आया सामने

Sun, 15 Mar 2020 07:37 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Amit Mandal Updated Sun, 15 Mar 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
All 3 old corona-hit patients cured, one new case of a man testing positive being treated: Official
कोरोना संदिग्ध मरीज का ब्लड सैंपल लेते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में कोरोना वायरस के सभी तीन मरीज ठीक हो गए हैं। हालांकि संक्रमण का नया मामला सामने आया है। जयपुर के एसएमएमस अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी तीन पुराने मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। हालांकि एक 24 वर्षीय युवक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है।

विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि 69 वर्षीय इटली के एक व्यक्ति और 85 वर्षीय जयपुर के बुजुर्ग कोरोना वायरस की दो बार की जांच में निगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में 70 वर्षीय इतावली महिला सहित तीन लोग अब कोरोना वायरस से मुक्त हो गए हैं। हालांकि तीनों को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


राजस्थान में अभी तक कुल चार लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे और उनमें से तीन लोग कोरोना वायरस से मुक्त हो गए हैं। कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए 24 वर्षीय युवक भी सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मान सिंह चिकित्सालय के चिकित्सकों और कर्मियों को कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार में उनके योगदान की सराहना की है। गहलोत ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह खबर तनावग्रस्त लोगों में दोबारा विश्वास पैदा करता है। मैं लोगों से एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील करता हूं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed