फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alert issued to prevent outbreak of bird flu due to death of crows in Rajasthan

राजस्थान: कौवों की मौत से बर्ड फ्लू फैलने को रोकने के लिए अलर्ट जारी

Mon, 04 Jan 2021 03:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 04 Jan 2021 03:43 AM IST
विज्ञापन
Alert issued to prevent outbreak of bird flu due to death of crows in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

राजस्थान के झालावाड़ व जयपुर सहित अन्य जिलों में बड़ी तादाद में कौवों की मौत में खतरनाक वाइरस की पुष्टि के बाद सरकार ने बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन विभाग ने राज्य स्तरीय एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है और अपनी टीमों को प्रभावित जिलों में कारगर निगरानी के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अब तक 252 में से सबसे ज्यादा 100 कौवे झालावाड़ में मृत मिले
रविवार को यहां के प्रसिद्ध जल महल में सात मृत कौवे मिलने से राज्य में अब तक मृत कौवों की तादाद 252 हो गई है। राजस्थान पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव कुंज लाल मीणा ने पत्रकारों को बताया कि बर्ड फ्लू से मुख्य रूप से कौवे मरे हैं। उन्होंने कहा कि यह वायरस खतरनाक है और सभी जिलों में जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन


मीणा ने कहा कि 25 दिसंबर को झालावाड़ में कौवों के मरने की सूचना मिली थी। उसके बाद उनके सैंपल जांच के लिए भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भेजे गए। अब तक झालावाड़ में 100, बारन में 72, कोटा में 47, पाली में 19, जोधपुर और जयपुर में सात-सात कौवे मृत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हम चौकन्ने हैं ताकि यह वाइरस पालतू मवेशियों में प्रवेश न करे। विभिन्न जगहों से 75 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है और मृत कौवों को निर्देश के अनुसार जमीन में दफनाया जा रहा है।   - भवानी राठौड़, अतिरिक्त निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed